कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करेंगी अनुष्का शर्मा, फ्रेंच एंबेसडर ने दी खुशखबरी

WD Entertainment Desk

शुक्रवार, 5 मई 2023 (11:13 IST)
Anushka Sharma Cannes Debut : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा बीते काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। फिल्म 'जीरो' की असफलता के बाद से ही वह अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। अनुष्का फिल्म 'चकड़ा एक्सप्रेस' के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। इसी बीच अनुष्का को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।

 
खबरों के अनुसार अनुष्का शर्मा 76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना शानदार डेब्यू करने जा रही हैं। यह एक ऐसा इवेंट होता है, जिस पर दुनियाभर के लोगों की निगाहें टिकी होती हैं। इस फेस्टिवल में फिल्मों के साथ-साथ दुनियाभर की एक्ट्रेसेस का भी रेड कारपेट पर जलवा देखने को मिलता है।
 
बताया जा रहा है कि अनुष्का शर्मा इस इवेंट में उस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगी, जिसमें सिनेमा की दुनिया में महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। खास बात यह है कि, इस इवेंट में अनुष्का के साथ हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस केट विंसलेट होगी। इस बात की जानकारी फ्रांस के एंबेसडर इमेनुअल लिनैन ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी। 
 
इमैनुएल लेनिन ने लिखा, विराट कोहली और अनुष्का से मिलकर अच्छा लगा, मैंने विराट को और टीम इंडिया को अपकमिंग टूर्नामेंट के लिए बधाई दि और कान्स फिल्म फेस्टिवल को लेकर अनुष्का शर्मा से डिस्कस किया।'
 
बता दें कि इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 16 से 27 मई के बीच होगा। अनुष्का से पहले दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, ऐश्वर्या राय और सोनम कपूर कान्स के रेड कार्पेट पर अपने हुस्न का जलवा बिखेर चुकी हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी