अनुष्का शर्मा ने खास तस्वीरें शेयर करके पति विराट कोहली को विश किया बर्थडे, बोलीं- हमेशा प्यार करती रहूंगी...

WD Entertainment Desk

रविवार, 5 नवंबर 2023 (13:46 IST)
Virat Kohli Birthday: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली 5 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें दुनियाभर से बधाई मिल रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी अपने पति विराट को खास अंदाज में जन्मदिन विश किया है। उन्होंने विराट कोहली की कुछ खास तस्वीरें शेयर की है।
 
पहली तस्वीर में अनुष्का ने पति विराट के जीरो गेंद पर आउट किए जाने वाला एक आर्टिकल का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसमें विराट कोहली के उस मैच का जिक्र है, जब उन्होंने जीरो गेंद पर केविट पीटरसन को आउट कर दिया था। 
 
दूसरी तस्वीर में विराट कोहली फनी अंदाज में फेस बनाते दिख रहे हैं। वहीं तीसरी तस्वीर में अनुष्का अपने पति संग पोज देती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के साथ अनुष्का ने अपने पति को बर्थडे विश किया है। 
 
अनुष्का शर्मा ने लिखा, 'वो जिंदगी के हर रोल में बेहतरीन हैं और अब भी अपनी टोपी में कुछ नई उपलब्धियां जोड़ते जा रहे हैं। मैं आपसे इस जन्म में और हमेशा ऐसे ही प्यार करती रहूंगी, हर पल, चाहे कुछ भी हो जाए।'
 
बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की मुलाकात पहली साल 2013 में एक एड की शूटिंग के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों को एक दूसरे से प्यार होने लगा। दोनों ने 11 दिसंबर 2017 को शादी रचाई थी। विराट और अनुष्का की एक बेटी हैं, जिसका नाम वामिका है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी