अर्जुन कपूर ने माना मलाइका अरोरा हैं उनके लिए खास, शादी के सवाल पर दिया यह जवाब

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। दोनों अक्सर साथ में कभी डिनर तो कभी लंच डेट पर स्पॉट होते रहते हैं। पिछले कई दिनों से अर्जुन और मलाइका की शादी की खबरें भी आ रही हैं। शादी की खबरों पर कुछ समय पहले मलाइका अरोरा ने अपनी चुप्पी तोड़ी थी। अब अपनी शादी को लेकर हाल ही में अर्जुन कपूर ने बात की है। 
 
एक इंटरव्यू में अर्जुन से सवाल पूछा गया कि क्या वो जून में शादी करने जा रहे हैं। इस पर अर्जुन ने जवाब देते हुए कहा, 'नहीं मैं नहीं करने जा रहा। मैं सिर्फ 33 साल का हूं और जब मैं ऐसा करूंगा तो आपको पता चल ही जाएगा। फिलहाल मै शादी करने की जल्दी में नहीं हूं। मेरी शादी ऐसा सब्जेक्ट नहीं है जिसपर मैं बात करना पसंद करूं।
 
अर्जुन ने कहा कि अगर मैं शादी के बंधन में बंधने की सोच रहा होता तो लोंगो को उसके बारे में पता होता। आज किसी भी तरह की बात छुपाने की जरुरत नहीं है। मुझे पता है अटकलें नुकसानदायक नहीं होती हैं मगर मुझे हमेशा इस पर बात करना भी पसंद नहीं है।
 
वहीं अर्जुन कपूर ने इस बात को स्वीकारा की मलाइका अरोड़ा उनके लिए खास हैं। जिसके बारे में उन्हें कुछ भी छुपाने की जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा कि लोग जो देखना चाहते हैं वह देख रहे हैं। मुझे अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बताना पसंद नहीं है। अपने आस-पास अच्छे लोगों का होना जरुरी होता है और मैं खुशकिस्मत हूं की मेरी जीवन में कुछ ऐसे लोग हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी