शादी के बंधन में बंधीं गोविंदा की भांजी आरती सिंह, गिले-शिकवे भुलाकर मामा ने भी की शिरकत

WD Entertainment Desk

शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024 (10:42 IST)
Arti Singh wedding: बिग बॉस 13 फेम और कृष्णा अभिषेक की बहन एक्ट्रेस आरती सिंह शादी के बंधन में बंध गई हैं। एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड दीपक चौहान संग मुंबई के इस्कॉन मंदिर में सात फेरे लिए। कपल की शादी में उनके परिवार के सदस्य और खास दोस्त शामिल हुए।
 
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने भी अपने भांजे कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह से चल रहे मनमुटाव को भूलाकर भांजी आरती सिंह की शादी में शिरकत की। शादी के बारे में मीडिया से बात करते हुए गोविंदा ने कहा, ईश्वर से प्रार्थना है, जो कृपा आरती पर हुई है किसी प्रकार का वास्तु दोष ना लगे।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सोशल मीडिया पर आरती सिंह की शादी की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस खास मौके पर आरती सिंह ने रेड कलर का लहंगा पहना, जिसके चारो और हैवी कढ़ाई की गई थी। अपने लहंगे को आरती ने डबल दुपट्टे के साथ स्टाअल किया था। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आरती सिंह ने ग्लॉसी मेकअप, माथापट्टी, नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स और लाल चुड़े के साथ अपने लुक को कम्प्लीट किया। दुल्हन के लिबास में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं दीपक चौहान व्हाइट कलर की शेरवानी में बेहद हैंडसम दिख रहे थे। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी