बिग बॉस 13 की शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह पर बंदूक की नोंक पर रेप करने का आरोप

गुरुवार, 21 मई 2020 (13:23 IST)
बिग बॉस 13 के जरिये रातों-रात लोकप्रियता हासिल करने वाली शहनाज़ गिल के पिता संतोख सिंह पर एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया हुआ है। 
 
पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस पर शहनाज़ और उनके पिता की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 
 
बताया जा रहा है कि यह घटना 14 मई 2020 की है जिसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस में 19 मई 2020 को दर्ज कराई है। 
 
जालंधर की महिला के अनुसार वह अपने बॉयफ्रेंड से मिलने संतोख सिंह के घर गई थीं। उसका बॉयफ्रेंड वहीं रहता है। 
 
जब पीड़िता संतोख सिंह के घर पहुंची तो संतोख सिंह ने बॉयफ्रेंड से मिलवाने के बहाने उसे अपनी गाड़ी में बैठा लिया। कुछ दूर जाने के बाद बंदूक की नोंक पर उससे रेप किया। संतोख सिंह फरार है और पुलिस को उसकी तलाश है। 
 
गौरतलब है कि संतोख सिंह बिग बॉस 13 में भी नजर आए थे। वे अपनी बेटी से मिलने इस शो में पहुंचे थे। संतोख सिंह गिल की दो संतान हैं - शेहबाज बादशाह और शहनाज गिल। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी