Bigg Boss 14 : निशांत सिंह मलकानी बने घर के पहले कैप्टन, फूट-फूट कर रोईं निक्की तंबोली

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2020 (12:33 IST)
'बिग बॉस 14' के घर में इस वक्त रोमांच पूरे जोरों पर है। तूफानी सीनियर्स के निकलने के साथ घर का दृश्य फिर से बदल गया है। घर को रेड और ग्रीन जोन में विभाजित कर दिया गया है। वहीं 2 हफ्तों बाद बिग बॉस 14 को उसका पहला कैप्टन भी मिल गया है।
गुड्डन फेम एक्टर निशांत सिंह मलकानी घर के पहले कैप्टन बने हैं। निशांत के लिए जान और रुबीना ने अपनी दावेदारी छोड़ी थी। निशांत न केवल घर के सदस्यों को ड्यूटी सौंपेंगे, बल्कि सप्ताह भर में कप्तान की अनुमति का आनंद भी लेंगे। 
 
निशांत के लिए कैप्टन बनना इतना आसान नहीं था। पहले राउंड के बाद एजाज खान और पवित्रा पुनिया में फैसले को लेकर ठन गई थी। दोनों ही अपने फैसले पर अडिग बने रहे और किसी अंजाम तक नहीं पहुंचे। इसके बाद बिग बॉस बीच में आते हैं और वह अपना निर्णय सुनाते हैंl एक बार फिर कैप्टंसी टास्क शुरू होता है। इस दौरान निक्की तंबोली और जान कुमार सानू के बीच कैप्टंसी को लेकर बन रही रणनीति के चलते मनमुटाव होता है।
 
टास्क के दौरान निक्की तंबोली का कमजोर पक्ष उजागर होता है और वह कमजोर पड़ने पर रोने लगती हैं। उन्हें पवित्रा पूनिया शांत करती हैं। घर के पहले कैप्टन के तौर पर निशांत सिंह मलकानी का चुनाव होता है और वह कैप्टंसी टास्क में जीत जाते हैं।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी