Bigg Boss 15 : घर में एंट्री करेंगी सनी लियोनी, कंटेस्टेंट्स के साथ खेलेंगी मजेदार टास्क

शनिवार, 18 दिसंबर 2021 (13:43 IST)
बिग बॉस 15 के घर में हर दिन जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलता है। वहीं हर हफ्ते 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते नजर आते हैं। इतना ही नहीं इस एपिसोड में कोई सेलेब्स भी घर में शिरकत करता है।
 
इस हफ्ते बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी अपनी अदाओं के जलवे बिखेरने के लिए बिग बॉस के घर में एंटर करेंगीं। वह इस शो में सिंगर कनिका कपूर के साथ आने वाली हैं। जहां वो अपने नए गाने 'मधुबन में राधिका नाचे' को प्रमोट करते दिखाई देंगी। 
 
इस दौरान सनी लियोनी घरवालों के साथ एंटरटेनिंग टास्क करेंगी। उनके आने पर बिग बॉस के घर में जोरों शोरों से तैयारियां की गईं है। घर में एक पूल पार्टी का आयो‍जन किया जाने वाला है, जिसके लिए घर के गार्डन एरिया को एक पूल में तब्दील कर दिया गया है।  
 
शो के सभी कंटेस्टेंट्स स्विम आउटफिट पहने डांस करते हुए और मॉकटेल का आनंद लेते दिखाई देंगे। सनी उनके साथ काफी मस्ती करेंगी। सनी लियोनी घर के लोगों से बास्केटबॉल से टास्क भी करवाते नजर आएंगी।
 
बता दें कि सनी लियोनी बिग बॉस 5 की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं। इस शो में आने के बाद सनी ने अपनी अदाओं और स्टाइल से सबको दीवाना बना दिया था। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी