Bigg Boss 17 विनर को मिलेगी इतनी प्राइज मनी, जानिए कब और कहां देख सकेंगे शो का ग्रैंड फिनाले

WD Entertainment Desk

शनिवार, 27 जनवरी 2024 (16:01 IST)
Bigg Boss 17 Finale: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' का विनर महज घंटों बाद दर्शकों को मिल जाएगा। अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारुकी, मनारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और अरुण महाशेट्टी विनर बनने की रेस में शामिल है। इन पांचों में से कौन इस सीजन का विनर बनेगा इसका खुलासा 28 जनवरी को हो जाएगा। 
 
फैंस 'बिग बॉस 17' के ग्रैंड फिनाले की हर डिटेल जानने के लिए बेकरार है। आइए हम बतातें हैं शो का फिनाले कब और कहां देखने को मिलेगा। साथ ही विनर को इस बार कितनी प्राइज मनी मिलने वाली है। 

ALSO READ: रोबोट का किरदार निभाने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं कृति सेनन
 
बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले 28 जनवरी, 2024 यानी रविवार को शाम 6 बजे से ही होने वाला है। फिनाले एपिसोड 6 घंटे तक चलेगा। बिग बॉस की ग्रैंड फिनाले पार्टी शाम 6 से रात 12 बजे तक चलेगी। 
 
शो का ग्रैंड फिनाले कलर्स टीवी और जियो सिनेमा की वेबसाइट व एप पर टेलीकास्ट किया जाएगा। बताया जा रहा है कि 'बिग बॉस 17' के विनर को 30 से 40 लाख रुपए के बीच प्राइज मनी और एक चमचमाती हुई ट्रॉफी मिलेगी। हालांकि मेकर्स ने प्राइज मनी रिवील नहीं की है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी