सलमान ने तो इस हीरो का हुलिया ही बदल दिया

सलमान खान और देओल्स की दोस्ती तो जगजाहिर है। सलमान आजकल देओल्स के साथ बहुत साथ नज़र आते हैं। सलमान की फिल्म 'रेस 3' में भी बॉबी देओल उनके साथ हैं। दोनों मिलकर मेहनत कर रहे हैं। सलमान की बात बॉबी टालते भी नहीं। 
 
सलमान ने फिल्म रेस 3 के लिए बॉबी को बॉडी बनाने को कहा था। उनका कहना था कि बॉबी अपनी एक्टिंग से ज़्यादा हमेशा अपनी बॉडी से फेमस रहे हैं। उनकी बॉडी वाकई शानदार है। यह फिल्म की डिमांड भी है इसलिए बॉबी ने भी ज़ोरो शोरो से इसकी तैयारी की। वे जमकर जिम में पसीना बहा रहे हैं। बॉबी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की। जो जिम की नहीं बल्कि एक सैलून की हैं। 
 
बॉबी ने हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हकीम के साथ पिक्चर्स शेयर करते हुए लिखा यह है जिसे मैं सुपरकूल सैलून कह सकता हूं। ओशिवारा में आलिम हकीम की इस नई ब्रांच पर बहुत मस्ती की। शानदार एम्बियंस और टीम। सभी को बहुत बधाइयां। इसमें वैसे तो बॉबी सैलून की तारीफ कर रहे हैं लेकिन उनकी बॉडी तो देखिए ज़रा। वे अलग ही नज़र आ रहे हैं। सभी पिक्चर्स में हेयरस्टाइल के साथ बॉडी भी देखने लायक है। 
 
फिल्म में उनके एक्शन सीन भी हैं। जिम के अलावा बॉबी डाइट पर भी ध्यान दे रहे हैं। रेस 3 मल्टी-स्टारर फिल्म हैं। इसमें सलमान और बॉबी के अलावा जैकलीन फर्नांडीस, डेजी शाह, साकिब सलीम और अनिल कपूर भी होंगे। फिल्म के डाररेक्टर रेमो डिसूजा हैं। 
 
बॉबी इसके अलावा 'यमला पगला दीवाना फिर से' में भी नज़र आएंगे। इस फिल्म के लिए सलमान ने भी एक गीत किया है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी