CAA पर चर्चा के लिए सरकार ने रखी मीटिंग, करण जौहर-विक्की कौशल समेत इन सितारों ने किया किनारा

मंगलवार, 7 जनवरी 2020 (16:56 IST)
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पर चर्चा करने के लिए केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता पीयूष गोयल ने रविवार को मुंबई में बॉलीवुड सेलेब्स के साथ एक डिनर का आयोजन किया था। लेकिन इस डिनर पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल नहीं हुए।
 
पीयूष गोयल द्वारा आयोजित इस डिनर में करण जौहर, जावेद अख्तर, फरहान अख्तर, कबीर खान, राजकुमार संतोषी, सिद्धार्थ रॉय कपूर, दीया मिर्जा, आयुष्मान खुरान, राजकुमार राव और विक्की कौशल शामिल नहीं हुए।
 
इस स्पेशल डिनर पार्टी का मकसद बॉलीवुड सेलेब्स को CAA को लेकर चल रही अफवाहों को एड्रेस करना था। साथ ही CAA के लिए सेलेब्स का समर्थन हासिल करना था।
 
इस डिनर में भूषण कुमार, रितेश सिधवानी, प्रसून जोशी, अनु मलिक, अभिषेक कपूर, कुणाल कोहली, विपुल शाह, उर्वशी रौतेला, कैलाश खेर, रणवीर शौरी और अनिल शर्मा ने शिरकत किया।
 
बताया जा रहा है कि CAA के घुर विरोधी निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप और एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इस डिनर पार्टी में आमंत्रित नहीं थे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी