अक्षय कुमार की गोल्ड का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा पहला दिन

अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' को 15 अगस्त की छुट्टी का भरपूर लाभ मिला और दर्शकों की पहली पसंद यही फिल्म रही। यह फिल्म अक्षय के करियर की बिगेस्ट ओपनर ऑफ ऑल टाइम है। 
 
सुबह के शो में दर्शकों की भीड़ नजर आई और दिन ढलते-ढलते संख्या बढ़ती गई। मल्टीप्लेक्स में यह फिल्म बेहद मजबूत है। खासतौर पर मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, पुणे, गुड़गांव के मल्टीप्लेक्सेस में फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है। 

ALSO READ: गोल्ड : फिल्म समीक्षा
पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 25.25  करोड़ रुपये है और यह बात तय हो गई कि अक्षय कुमार की एक और फिल्म सौ करोड़ क्लब में शामिल होने जा रही है। 
 
जहां तक दर्शकों की प्रतिक्रिया का सवाल है तो यह फिल्म ज्यादातर दर्शकों को पसंद आ रही है। निर्देशक रीमा कागती ने दर्शकों के मनोरंजन का खयाल रखा है और फिल्म का सेकंड हाफ अच्‍छा है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी