सुगंधा मिश्रा-संकेत भोसले के घर गूंजी किलकारियां, कॉमेडियन ने दिया बेटी को जन्म

WD Entertainment Desk

शुक्रवार, 15 दिसंबर 2023 (15:59 IST)
Sugandha Mishra becomes mother: फेमस कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले के घर किलकारियां गूंज गई है। यह कपल एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने हैं। सुगंधा ने 15 अक्टूबर 2023 को अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। अब, 15 दिसंबर 2023 को कपल ने अपने बेबी के जन्म की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की। 
 
सुगंधा और संकेत ने इंस्टा अकाउंट से एक जॉइंट पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उन्हें एक बेटी का आशीर्वाद मिला है। कपल ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में संकते अपनी पत्नी और बेटी के साथ दिखाई दे रहे हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by (@drrrsanket)

वीडियो में संकेत भोसले कहते हैं, 'आज की ताजा खबर ये है कि मैं बाप बन गया हूं और ये (सुगंधा) मां बन गई हैं। पिता बनने की खुशी संकेत के चेहरे पर साफ दिख रही है। एक पार्ट में कपल को अपनी न्यूबोर्न बेबी को अपने हाथों में उठाए हुए कैमरे के लिए पोज देते हुए देखा गया। 
 
इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ब्रह्मांड ने हमें सबसे खूबसूरत चमत्कार, हमारे प्यार का प्रतीक का आशीर्वाद दिया है... हमें एक प्यारी सी बच्ची का आशीर्वाद मिला है। कृपया अपना प्यार और आशीर्वाद बरसाते रहें।
 
बता दें कि सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले ने 26 अप्रैल 2021 को शादी रचाई थी। कपल ने शादी के 2 साल बाद अपने पहले बच्चे का वेलकम किया है। सुगंधा एक कॉमेडियन, एक्ट्रेस और प्लेबैक सिंगर हैं। वहीं संकेत भोखले भी फेमस कॉमेडियन हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी