कोरोना : हिमानी शिवपुरी को मिली अस्पताल से छुट्टी, घर पर ही रहेंगी क्वारंटीन

शनिवार, 19 सितम्बर 2020 (18:05 IST)
एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी 12 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए मुंबई के होली स्पिरिट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। अब खबर है कि हिमानी शिवपुरी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

 
हिमानी शिवपुरी ने बताया कि सेहत में सुधार आने पर चिकित्सकों ने उन्हें घर पर क्वांरटीन रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, मेरी सेहत में सुधार है। चिकित्सकों ने सलाह दी है कि अब मुझे 15 दिन के लिए घर पर क्वांरटीन में रहना चाहिए और उसके बाद फिर से जांच करवानी चाहिए।
 
वहीं हिमानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर कर स्वास्थ्यकर्मियों का भी आभार व्यक्त किया है। हिमानी ने अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों के साथ एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'बहुत धन्यवाद हमारे कोविड वॉरियर्स को, अस्पताल का स्टाफ, मैं होम क्वारंटीन में वापस आ गई हूं। आप सभी की पॉजिटिव शुभकामनाओं के लिए बहुत धन्यवाद।'
 
हिमानी शिवपुरी इन दिनों कॉमेडी सीरियल हप्पू की उलटन पलटन में काम कर रही हैं। इसमें वो दरोगा हप्पू सिंह की मां का किरदार निभा रही हैं। अपनी बेहतरीन अदाकारी के चलते उन्हें दर्शक खूब पसंद करते हैं।
 
वे हम आपके हैं कौन, राजा, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, परदेस, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम और मैं प्रेम की दीवानी हूं जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी