दीपिका पादुकोण ने अन्य एक्ट्रेसेस को पछाड़ते हुए 'स्टार्स इंडिया लव्स' की हालिया रिपोर्ट में मारी बाजी

शुक्रवार, 13 मार्च 2020 (17:51 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हमेशा ही अपनी दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को आश्चर्यचकित किया है। यही वजह है कि उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती जा रही है। अभिनेत्री के अनगिनत प्रशंसकों की संख्या इस बात का प्रमाण है कि उन्हें कितना प्यार किया जाता है।

 
'ये जवानी है दीवानी' की मासूम नैना से ले कर केयरिंग पीकू और 'चेन्नई एक्सप्रेस' से मीनाम्मा जैसे विभिन्न किरदारों के साथ-साथ दीपिका ने कई अन्य यादगार किरदारों के साथ दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है जिस वजह से उन्हें देशभर में खूब पसंद किया जाता है।

ALSO READ: दिशा पाटनी ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, बोलीं- खुद के लिए अपनी मर्जी से कपड़े पहनती हूं
 
हाल ही में जारी की गई एक रिपोर्ट में, दीपिका पादुकोण फरवरी 2020 में ओरमैक्स स्टार्स इंडिया लव्स रिपोर्ट में अन्य अभिनेत्रियों के बीच नंबर एक पर है। यह पहली बार नहीं है जब अभिनेत्री ने इस सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है, दीपिका पादुकोण (33 प्रतिशत) पहले स्थान पर बनी हुई है, जहां वह सभी वर्गों में पहले स्थान पर है। 
 
सोशल मीडिया पर विशाल फैन फॉलोइंग से ले कर सभी सेगमेंट में फैंस की अनगिनत संख्या के साथ, दीपिका का इस सूची में अव्वल आना कोई आश्चर्य की बात नहीं है। सिर्फ़ यहीं नहीं, दीपिका पादुकोण हाल ही में 'वर्ल्डस मोस्ट एडमायर्ड' की सूची में भी अपनी जगह बनाने में सफ़ल रही है।

वही, दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड से दुनिया में सबसे खूबसूरत महिलाओं की सूची में भी शीर्ष स्थान हासिल किया है। दीपिका न केवल एक अभिनेत्री हैं, बल्कि एक निर्माता, उद्यमी भी हैं जो डिप्रेशन के लिए जागरूकता पैदा करने का भी काम करती है। एक प्रेरणा के रूप में आगे बढ़ते हुए, इसमें कोई संदेह नहीं है कि उनके काम और एक व्यक्ति के रूप में उनसे हर कोई प्यार करता है।
 
अपने विभिन्न किरदारों के प्रति हमें अधिक प्रत्याशित करते हुए, दीपिका जल्द रणवीर सिंह के साथ फ़िल्म '83 में दिखाई देंगी और सिद्धांत चतुर्वेदी व अनन्या पांडे के साथ शकुन बत्रा की अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार है। साथ ही, दीपिका 'द इंटर्न' के आधिकारिक रीमेक में भी दिखाई देंगी।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी