दीपवीर वेडिंग एलबम: मेहंदी सेरेमनी में दीपिका ने किया मस्तानी बन डांस

बॉलीवुड के हॉट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इस शादी से मीडिया को बहु‍त दूर रखा गया था जिससे शादी की कोई फोटो सामने नहीं आ पाई थीं।
 
अब दीपवीर द्वारा खुद शादी की फोटो शेयर की गई है जो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में दीपिका और रणवीर शादी की रस्में निभाते नजर आ रहे हैं। 
 


फोटो में दीपिका-रणवीर सिंधी रीति-रिवाज से शादी की रस्में निभाते नजर आ रहे हैं। 
 
रणवीर सिंह भी सिर पर साफा बांधे राजसी ठाठ-बाट में नजर आ रहे हैं।
 
दीपवीर ने कोंकणी रीति-रिवाज से हुई शादी की तस्वीरें भी शेयर की हैं। तस्वीरों में यह कपल काफी खुश नजर आ रहा हैं। 
 
फोटों में रणवीर दीपिका की मांग में सिंदुर भर रहे हैं। 
 
शादी की रस्म के दौरान दीपिका-रणवीर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। 
 
फोटो में दीपिका रणवीर को खाना खिलाती नजर आ रही हैं। 
 
शादी के दौरान मेहंदी लगावाते हुए दीपिका पादुकोण काफी खुश नजर आ रही हैं। 
 
फोटो में रणवीर और दीपिका अपने परिवार के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं और दीपिका के हाथों में मेहंदी लगी हुई है।
 
मेहंदी सेरेमनी के दौरान दीपिका ने मस्तानी बनकर डांस परफ़ोरमेंस भी दी।
 
रणवीर सिंह भी कुर्ता-पायजामा और प्रिंटेड जैकेट में डांस करते नजर आ रहे हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी