आधी रात को बासी रोटी खाने को मजबूर धर्मेंद्र! हालत देख फैंस को सताई चिंता

WD Entertainment Desk

शुक्रवार, 1 मार्च 2024 (16:44 IST)
Dharmendra Post: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र 88 साल की उम्र में भी इंडस्ट्री में सक्रिय है। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। धर्मेंद्र फैंस के साथ अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। वह अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी अपडेट देते रहते हैं। 
 
हाल ही में धर्मेंद्र ने आधी रात को अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में धर्मेंद्र की हालत देखकर फैंस को उनपर दया आने लगी है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने बताया कि वह आधी रात को बासी रोटी खाने के लिए मजबूर है। 
 
धर्मेद्र ने देर रात 3:52 पर अपनी एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में धर्मेंद्र काफी थके हुए लग रहे है। उनके बाल बिखरे हुए हैं। उनके हाथ में एक थाली है जिसमें रोटी रखी हुई है। 

ALSO READ: लापता लेडीज़ फिल्म समीक्षा : दुल्हनों की अदला-बदली के जरिये 'लापता' महिलाओं की पड़ताल
 
इस तस्वीर को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा, 'आधी रात हो गई...नींद आती नहीं..भूख लग जाती है। बासी रोटी और मक्खन खा रहा हूं। यह टेस्टी है।' इसके साथ उन्होंने एक लॉफिंग इमोजी भी बनाई है। 
 
धर्मेंद्र की इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। फैंस को एक्टर के स्वास्थय की चिंता सताने लगी है। हालांकि धर्मेंद्र ने कुछ ही समय बाद यह पोस्ट डिलीट भी कर दी है। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी