दीपिका कक्कड़ अस्पताल में भर्ती, पति शोएब इब्राहिम ने तस्वीर शेयर कर मांगी ठीक होने की दुआ

शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2019 (14:12 IST)
टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की बीते कुछ दिनों से तबीयत ठीक नहीं है। अब उनकी तबीयत इतनी बिगड़ गई है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। दीपिका के पति शोएब इब्राहिम ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है।


शोएब इब्राहिम ने दीपिका के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जिसमें दीपिका उनके कंधे पर सिर रखकर सोती नजर आ रहीं हैं। जबकि शोएब ने उन्हें गले लगाया हुआ है। 
 
इस तस्वीर को शेयर करते हुए शोएब ने लिखा, 'बस अब जल्दी ठीक हो जाओ यार बच्चा। उनके जल्द ठीक होने के लिए दुआ करें।' शोएब ने इसकी जानकारी नहीं दी कि दीपिका को क्या हुआ है लेकिन खबरों की मानें तो दीपिका की तबीयत उनके बिजी शेड्यूल के चलते बिगड़ी है।
 
ALSO READ: अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला का बोल्ड अवतार, शर्ट के बटन खोल फ्लॉन्ट की बॉडी
 
जैसे ही शोएब ने फोटो शेयर की। उसके कुछ समय बाद ही फैन्स ने दीपिका के जल्दी ठीक होने की कामना करना शुरू कर दी। साथ ही गेट वैल सून के कमेंट आने लगे।
 
दीपिका ने सीरियल ससुराल सिमर का से दर्शकों के दिल में जगह बनाई थी। इस सीरियल में शोएब उनके पति के रोल में नजर आए थे। दीपिका और शोएब बीते साल दीपिका के बिग बॉस 12 में जाने से पहले शादी के बंधन में बंधे थे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी