ब्लैक बिकिनी में दिशा पाटनी ने शेयर की बोल्ड तस्वीर, टाइगर श्रॉफ की बहन ने किया यह कमेंट

शुक्रवार, 29 नवंबर 2019 (12:24 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपने ग्लैमरस लुक के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें शेयर कर फैंस को हैरान कर देती हैं।

 
हाल ही में दिशा पाटनी ने अपनी ऐसी बोल्ड तस्वीर पोस्ट की है, जिससे उनके फैंस की नजरें हट ही नहीं पा रही हैं। दिशा पाटनी ने ब्लैक कलर की बिकिनी में एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की है। इस तस्वीर में दिशा का बोल्ड अंदाज नजर आ रहा है।
 
तस्वीर में दिशा पूल किनारे बैठी रिलैक्स कर रही हैं। उनकी ऐसी अदाएं किसी भी फैन को अपना दीवाना बनाने के लिए काफी हैं। उनकी ऐसी अदाएं देख फैंस तो क्या टाइगर श्रॉफ की बहन भी खुद को रोक नहीं पाईं और दिशा की तस्वीर पर दिलचस्प कॉमेंट कर ही दिया।

ALSO READ: अर्जुन कपूर की 'पानीपत' फिर घिरी विवादों में, कृति सेनन के इस डायलॉग को लेकर निर्माताओं को मिला कानूनी नोटिस
 
टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ ने दिशा की तस्वीर पर लिखा, 'damn' यानी वह भी दिशा की इन अदाओं पर फिदा हो गईं। वहीं फैंस की दिशा की तस्वीर पर ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं। 
 
दिशा इन दिनों थाइलैंड में हैं और छुट्टियों का मजा ले रही हैं। इससे पहले दिशा ने एक बौद्ध मंदिर में भी तस्वीरें क्लिक कराकर अपने फैंस के साथ शेयर की थीं।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा पाटनी भारत के बाद एक बार फिर सलमान खान के साथ फिल्म 'राधे' में नजर आएंगी। इसके अलावा दिशा फिल्म 'मलंग' में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर आदित्य रॉय कपूर अनिल कपूर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी