फैंस ने की अनिल कपूर को महाराष्ट्र का CM बनाने की मांग, तो एक्टर ने कुछ यूं दिया जवाब

गुरुवार, 31 अक्टूबर 2019 (14:05 IST)
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए पिछले एक हफ्ते से खींचतान जारी है। भाजपा पूरे पांच साल के लिए सीएम पद पर काबिज रहना चाहती है, वहीं शिवसेना 50:50 फॉर्मुले पर सरकार चाहती है। इस बीच फैंस एक्टर अनिल कपूर को राज्य का मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं।
 
ट्विटर यूजर विजय गुप्ता ने महाराष्ट्र की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया- ‘महाराष्ट्र में जब तक कोई रास्ता नहीं निकलता तब तक अनिल कपूर को ही मुख्यमंत्री बना कर देख लेते हैं। पर्दे पर उनके एक दिन का कार्यकाल पूरे देश ने देखा है और सराहा है। देवेंद्र फडणवीस और आदित्य ठाकरे क्या सोच रहे हैं ??
 


अनिल कपूर ने भी इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। विजय के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए अनिल कपूर ने लिखा- ‘मैं नायक ही ठीक हूं।’
 


अनिल कपूर के फैंस उनकी प्रतिक्रिया पर अपनी राय दे रहे हैं। कई फैंस को विजय गुप्ता का आइडिया भा गया है और अनिल कूपर को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने की वकालत भी करने लगे। वहीं, एक फैन फिल्म की कहानी को याद करते हुए लिखते हैं- पहले वो मना करेंगे, फिर वो शपथ लेंगे।
 

फिल्म ‘नायक’ में अनिल कपूर एक जर्नलिस्ट की भूमिका में थे, जिसे महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री एक दिन के लिए पद संभालने की चुनौती देता है। वह चुनौती को स्वीकारता है और एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बन जाता है। राजनीतिक ड्रामा से भूरपूर इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में अनिल कपूर के साथ रानी मुखर्जी और अमरीश पुरी भी थे। फिल्म को एस शंकर ने डायरेक्ट किया था।
 
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर फिल्म ‘पागलपंती’ और ‘मलंग’ में नजर आएंगे। उनके पास करण जौहर की फिल्म तख्त भी है, जिसकी शूटिंग अगले साल से शुरू होगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी