राम चरण के बर्थडे पर फैंस को मिला गिफ्ट, गेम चेंजर का पहला गाना जारागंडी हुआ रिलीज

WD Entertainment Desk

बुधवार, 27 मार्च 2024 (15:44 IST)
Game Changer Movie first song: साउथ सुपरस्टार राम चरण 27 मार्च को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हहैं। इसमौके पर उनके फैंस को खास गिफ्ट मिला है। रामा चरण की अपमिंग फिल्म 'गेम चेंजर' का पहला गाना 'जारागंडी' रिलीज कर दिया गया है। मेकर्स ने इस गाने का लिरिकल वर्जन रिलीज किया है। 
 
'जरागंडी' गाने को मशहूर पंजाबी पॉप सिंगर दलेर मेहंदी और सुनिधि चौहान ने गाया है। वहीं इसे संगती निर्देशक थमन एस ने कंपोज किया है। 'जारागंडी' गाना हिंदी, तेलुगु और तमिल तीन भाषाओं में रिलीज किया गया है। 
 
'गेम चेंजर' में राम चरण के साथ कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं। इस गाने में कियारा आडवानी और राम चरण एक साथ थिरकते नजर आ रहे हैं। इस गाने को प्रभु देवा ने कोरियोग्राफ किया है। यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

वहीं कियारा आडवानी ने राम चरण को जन्मदिन की बधाई देते हुये इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘गेम चेंजर’ की एक फोटो शेयर करते हुए में कैप्शन लिखा, हैप्पी बर्थडे मेरे डियरेस्ट आरसी (राम चरण) ये रहा हमारा मेगा मास ब्लास्ट…सेलिब्रेशन शुरू करते है। इसके साथ ही कियारा आडवानी ने अपने इसी पोस्ट में ‘गेम चेंजर’ गाना ‘जारागंडी’ के रिलीज होने की जानकारी भी दी।
 
फिल्म 'गेम चेंजर' का निर्देशन शंकर ने किया है। इस फिल्म में राम चरण एक आईएएस अधिकारी की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जबकि कियारा उनकी प्रेमिका और एक साथी आईएएस अधिकारी की भूमिका निभाती दिखेंगी। फिल्म की रिलीज डेट का अभी ऐलान नहीं हुआ है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी