क्या Geeta Kapur ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी? मांग में सिंदूर लगाए शेयर की तस्वीरें

सोमवार, 17 मई 2021 (17:52 IST)
मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर अपनी कुछ तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। गीता कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कीं जिसे देख उनके फैंस हैरान रह गए।

 
इन तस्वीरों में गीता कपूर ने लाल रंग का सूट पहना हुआ है और साथ ही मांग में सिंदूर लगा रखा है। यह सिंदूर देख उनके फैंस काफी हैरान हैं और जानना चाहते हैं कि कहीं उन्होंने चोरी-छिपे शादी तो नहीं कर ली? 
 
कोरियोग्राफर गीता कपूर से उनके फैंस तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं लेकिन ज्यादातर कमेंट्स उनके सिंदूर को लेकर ही आ रहे हैं। खबरों की मानें तो गीता मां ने अब तक शादी नहीं की है। ऐसे में उनका यूं सिंदूर लगाना फैंस को हैरान कर रहा है।
 
गीता कपूर ने सुपर डांसर चैप्टर 4 की शूटिंग से पहले ये तस्वीरें शेयर की हैं। 47 साल की गीता की शादी नहीं हुई है। सभी उन्हें गीता मां कहकर बुलाते हैं। गीता कपूर की कोरियोग्राफी के खूब चर्चे होते हैं।
 
गीता कपूर ने फिजा, अशोका, साथिया, हे बेबी, अलादीन जैसी अनगिनित फिल्मों में कोरियोग्राफी की है। इस वक्त वो डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' में जज की भूमिका निभा रही हैं।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी