बिग बॉस 11... ये क्या कह दिया हिना खान ने... साउथ एक्ट्रेसेस हुईं नाराज

बिग बॉस सीज़न 11 विवादों से भरपूर हैं और आए दिन इस रियलिटी शो में विवाद हो रहे हैं। टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री हिना खान इस बार बिग बॉस के घर में हैं और वहां पर वे कई लोगों के निशाने पर हैं। 
 
हाल ही में हिना ने घर के अंदर ऐसी बात बोल दी कि दक्षिण भारतीय अभिनेत्रियां बुरा मान गईं। हाउसमेट्स के साथ बात करते हुए हिना खान ने कहा कि उन्हें कुछ दक्षिण फिल्मकारों के फिल्मों के ऑफर मिले थे, जिनमें से एक तो महेश बाबू के साथ थी, लेकिन उनकी एक शर्त थी कि वजन बढ़ाना होगा। इस पर हिना ने मना कर दिया। 
 
दक्षिण भारतीय दर्शक भरी-पूरी हीरोइनों को पसंद करते हैं। हिना दुबली हैं और वे दक्षिण भारतीय फिल्मों में इस शर्त पर काम करने के लिए राजी नहीं हुईं। 
 
हिना की इस बात पर सोशल मीडिया में उनके खिलाफ बातें होने लगीं। दक्षिण भारत की लोकप्रिय अभिनेत्रियां खुशबू और हंसिका मोटवानी ने भी ट्विटर पर नाराजगी जाहिर की। 
 
खुशबू ने ट्वीट किया उन्हें दक्षिण से सीखना चाहिए कि सम्मान कैसे हासिल किया जाता है, यही कारण है कि वे जहां की तहां रहती हैं और हमारी लड़कियां उनसे आगे निकल जाती हैं। 
 
हंसिका ने ट्वीट किया कि क्या वे यह बात नहीं जानती कि कई बॉलीवुड एक्टर्स दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। शेम ऑन यू हिना खान।' 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी