रितिक रोशन के हाथों दीपिका पादुकोण ने खाया केक तो फैंस करने लगे यह डिमांड, वीडियो वायरल

बुधवार, 18 दिसंबर 2019 (12:45 IST)
रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण का नाम बॉलीवुड के सबसे सफल कलाकारों की लिस्ट में शुमार हैं। दोनों ने अभी तक किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया है, रितिक और दीपिका के फैंस इन्हें साथ में देखना चाहते हैं।


हाल ही में जब रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई थी तो फैंस काफी एक्साइटेड हो गए थे और डिमांड करने लगे थे कि वे दोनों फिल्म में साथ काम करें। अब एक ऐसा वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसमें रितिक दीपिका को अपने हाथ से केक खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। 
 
इस वीडियो में दीपिका आराम से रितिक के हाथों से केक खाती हैं। दीपिका इस मोमेंट को एन्जॉय कर रही है। दोनों के बीच इस दौरान कुछ बातें भी होती है। रितिक केक को खाने के बाद दीपिका से केक की तारीफ भी करते हैं। 

ALSO READ: पुलकित सम्राट और अशोक पंडित के बीच छिड़ा ट्वीट वॉर, एक्‍टर ने निर्देशक को कह डाला 'वेले'
 
इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। उन्हें इसमें दीपिका और रितिक का क्यूट अंदाज भा रहा है। फैंस इस वीडियो को देखकर जमकर कॉमेंट कर रहे हैं और दोनों को एक साथ फिल्म में देखने की डिमांड कर रह हैं।
 
बता दें कि दीपिका और रितिक हाल ही में करीना कपूर के कजिन ब्रदर अरमान जैन की रोका सेरिमनी में भी मिले थे। इस सेरिमनी में बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स शामिल हुए। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचा पार्टी में रितिक और दीपिका की बॉन्डिंग ने। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी