क्या मोनालिसा के घर गूंजने वाली है किलकारी? इस वजह से लगने लगे कयास

गुरुवार, 10 सितम्बर 2020 (12:31 IST)
टीवी और भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा एक्टिंग के साथ अपनी स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर मोनालिसा अपनी खूबसूरत और ग्‍लैमरस फोटोज के कारण सुर्खियों में रहती है। इन दिनों वह कोरोना के चलते घर में ही समय बिता रही हैं।

 
हाल ही में मोनालिसा ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें वो घर पर प्रेगा न्यूज किट का एड करती हुई नजर आ रही हैं। ये विज्ञापन उनके घर में पर ही शूट किया गया है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो पर फैंस तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। यह वीडियो देखकर मोनालिसा की प्रेग्नेंसी को लेकर भी कयास लगने लगे हैं।
 
एक यूजर ने उनसे पूछ लिया कि, 'उनकी तरफ से कोई गुड न्यूज मिलने वाली?' हालांकि, उसके इस सवाल का एक्ट्रेस ने जवाब नहीं दिया है। लेकिन, मोनालिसा का इस वीडियो को शेयर करने का ये मतलब नहीं था कि वो प्रेग्नेंट हैं, उन्होंने तो बस विज्ञापन शेयर किया है।
 
बता दें कि मोनालिसा ने 2017 में भोजपुरी स्टार विक्रांत सिंह राजपूत के साथ शादी की थी। दोनों ही स्टार्स ने टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस' में शादी की थी। दोनों की शादी को तीन साल पूरे हो चुके हैं और फैंस मोनालिसा से गुड न्यूज सुनने का बेसब्री से इंतजार रहे हैं। 
 
मोनालिसा ने भोजपुरी दुनिया के साथ ही हिन्दी फिल्मों और सीरियल्स में भी जबरदस्त पहचान बनाई है। उन्होंने अब तक मनी है तो हनी है, सरकार राज, गंगा पुत्र और काफिला जैसी कई फिल्में की हैं। आखिरी बार एक्ट्रेस स्टार प्लस पर आने वाले सीरियल 'नजर' में डायन का किरदार निभाते हुए दिखाई दी थीं।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी