प्रियंका के जेठ जोए जोनास बोले- निक-प्रियंका की जोड़ी स्वर्ग में बनी है

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास के भाई और गायक जोए जोनास ने कहा है कि निक-प्रियंका की जोड़ी स्वर्ग में बनी है। उन्होंने कहा कि प्रियंका के लिए निक के प्यार को वह बहुत पसंद करते हैं।
 
जोए ने कहा कि प्रियंका से पहली मुलाकात के बाद जब मैंने निक को देखा.. निक के उनके बारे में बात करने और उनसे मुलाकात के बाद मुझे पता चला कि वह कितनी अच्छी शख्स हैं। मुझे लगता है कि यह जोड़ी स्वर्ग से बनकर आई है। जोए ने कहा कि वह हालिया विवाह समारोह में दिखे संस्कृतियों के मेल से प्यार करते हैं। उन्होंने माना कि पूरे विवाह समारोह के दौरान सभी की आंखे नम थीं। 
 
उन्होंने कहा कि भारतीय रस्में मेरे लिए बिल्कुल नई थीं। लेकिन मुझे बहुत अच्छा लगा। प्रियंका और निक ने 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर में विवाह समारोह आयोजित किए थे। पहले दोनों ने ईसाई रीति-रिवाजों और फिर हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह किया। जोए अपनी मंगेतर सोफी टर्नर और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ समारोह में शामिल हुए थे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी