बिग बॉस 13 में वाइल्ड कार्ड एंट्री करेंगी 'कांटा लगा' गर्ल शेफाली जरीवाला

बुधवार, 30 अक्टूबर 2019 (12:54 IST)
टीवी के सबसे पॉपुलर और विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' में हर हफ्ते कुछ नया देखने को मिल रहा है। बिग बॉस के घर में अब तक तीन वाइल्ड कार्ड एंट्री हो चुकी हैं जिसमें विकास पाठक, तहसीन पूनावाला और भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का नाम शामिल है।

ALSO READ: भंसाली के साथ मिलकर एक बार फिर तहलका मचाएंगे रणवीर सिंह, बैजू बावरा में निभा सकते हैं लीड रोल
 
अब बिग बॉस के घर में एक और वाइल्ड कार्ट एंट्री होने जा रही है। कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला वाइल्ड कार्ड एंट्री लेंगी। पिछले कई दिनों से यह चर्चा थी कि शेफाली शो का हिस्सा बन सकती हैं। अब कलर्स ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर वीडियो पोस्ट कर यह कंफर्म किया कि शो में शेफाली की एंट्री होने वाली है।
 
कलर्स ने शेफाली का जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो कांटा लगा गाने के साथ ही एंट्री करती नजर आ रही हैं। इसमें शेफाली बोलती दिख रही हैं कि घर में दो ग्रुप बने हुए हैं और एक हफ्ते में यह बदलने वाला है। 
 
बता दें कि शेफाली अपने म्यूजिक विडियो कांटा लगा से काफी पॉपुलर हुई थीं। इसके बाद वह कई रिऐलिटी शो और हिंदी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। शेफाली नच बलिए 5 में अपने बॉयफ्रेंड संग दिखाई दी थीं।

वेबदुनिया पर पढ़ें