काजोल ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक, बोलीं- मुश्किल दौर से गुजर रही हूं...

WD Entertainment Desk

शुक्रवार, 9 जून 2023 (12:51 IST)
kajol takes break from social media: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। एक्ट्रेस फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और पर्सनल लाइफ की जानकारी शेयर करती रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 14.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं अब काजोल ने एक ऐसा फैसला लिया है जिससे उनके फैंस थोड़ा परेशान हो सकते हैं। 
 
काजोल ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का फैसला किया है। एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर इस बात की जानकारी फैंस को दी। इसके साथ ही काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सारे पोस्ट हटा दिए है। उनकी प्रोफाइल पर बस एक पोस्ट नजर आ रहा है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हूं।'
 
काजोल की इस पोस्ट में लिखा है, 'वो अपनी लाइफ के मुश्किल दौर से गुजर रही हैं।' काजोल के इस पोस्ट ने उनके फैंस को परेशान कर दिया है। हर कोई यह जानना चाह रहा है कि आखिर काजोल की लाइफ में अचानक ऐसा क्या हो गया, जिससे वह इतनी परेशान हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी