काम्या पंजाबी ने शलभ दांग संग की सगाई, तस्वीरें हुईं वायरल

रविवार, 9 फ़रवरी 2020 (16:53 IST)
काम्या पंजाबी ने अपने बॉयफ्रेंड शलभ डांग से सगाई कर ली है। इस कपल की सगाई गुरुद्वारे में हुई। काम्या ने सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। काम्या से इस दौरान येलो कलर का सूट पहना था और शलभ दांग ने ब्लू कलर का कुर्ता और जैकेट पहना है।


सगाई में सिर्फ कुछ करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए। शलभ और काम्या अंगूठी फ्लॉन्ट करते भी नजर आए। 9 फरवरी को प्रीवेडिंग सेरेमनी होगी। जिसमें हल्दी, मेहंदी और संगीत की रस्में होंगी। 10 फरवरी को ये कपल शादी के बंधन में बंध जाएगा। इसके बाद 11 फरवरी को एक ग्रैंड पार्टी होगी।
 
काम्या ने शादी की रस्मों की शुरुआत से पहले घर पर माता की चौकी का आयोजन किया था। काम्या ने अपनी गर्ल गैंग के साथ बैचलर पार्टी भी की थी। इस पार्टी में काम्या काफी ग्लैमरस और हॉट लुक में नजर आईं। 

ALSO READ: रोमांस के बाद अब एक्शन करते नजर आएंगे कार्तिक आर्यन, ओम राउत साथ मिलाया हाथ
 
काम्या और शलभ एक दूसरे को पिछले एक साल से डेट कर रहे थे। जिसके बाद अब उन्होंने शादी करने का फैसला किया है। शलभ दिल्ली के रहने वाले हैं जो हेल्थकेयेर इंडस्ट्री से जुड़े हैं। काम्या सोशल मीडिया पर भी शलभ के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं।
 
काम्या ने एक इंटरव्यू में दोनों की मुलाकात के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था, 'मेरी और शलभ की फरवरी से बात शुरू हुई थी। शलभ ने मिलने के किछ दिन बाद ही मुझे प्रपोज कर दिया था।'

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी