करण जौहर की दोस्ताना 2 की स्टारकास्ट फाइनल

करण जौहर बॉलीवुड में मस्तीभरी और रोमांटिक फिल्में बनाने के लिए फेमस हैं। हाल ही में खबर आई थी कि करण फिल्म 'दोस्ताना' का सीक्वेल बनाने वाले हैं। फिल्म के बारे में यह भी खबर थी कि इसमें प्रियंका चोपड़ा, अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम नहीं होंगे। 
 
2008 में आई फिल्म दोस्ताना में ये तीनों लीड रोल में थे। फिल्म रॉम-कॉम थी जिसमें अभिषेक और जॉन ने प्रियंका को इंप्रेस करने के लिए 'गे' बनने की एक्टिंग की थी। अब करण इस फिल्म का रीमेक बनाने वाले हैं और उन्हें इसकी अच्छी स्क्रिप्ट भी मिल गई है। करण काफी समय से इसकी तैयारी कर रहे थे। 

ALSO READ: अक्षय कुमार का एक और धमाका, भंसाली के साथ अगली फिल्म तय
फिल्म की स्टारकास्ट तय हो चुकी है। फिल्म में करण ने अपने फेवरेट सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर को चुना है। जाह्नवी की यह तीसरी फिल्म होगी। हाल ही में उनकी 'धड़क' रिलीज़ हुई। इसके बाद वे 'तख्त' में भी नज़र आएंगी। 
 
यह फिल्म भी तरुण मनसुखनी ही निर्देशित करेंगे। हालांकि कहानी और कास्ट दोनों ही बदली हुई होगी। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी