करीना कपूर ने सैफ अली खान को विश किया वैलेंटाइन डे, पति से मिला यह जवाब

WD Entertainment Desk

बुधवार, 14 फ़रवरी 2024 (16:24 IST)
Kareena Kapoor Saif Ali Khan: 14 फरवरी को दुनियाभर में वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। इस मौके पर बॉलीवुड कपल भी अपने पाटर्नर पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी अपने पति सैफ अली खान को वैलेंटाइन विश किया है। हालांकि सैफ का जवाब देख सभी हैरान रह गए हैं।
 
करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने सैफ को वैलेंटाइन विश किया है। साथ ही इसमें सैफ का जवाब भी दिख रहा है। 
 
करीना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'मैं : हैप्पी वैलेंटाइन डे सैफू। सैफ : ओके।' करीना की ये क्यूट पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। 
 
बता दें कि करीना और सैफ बी-टाउन के पॉपुलर कपल में से एक हैं। दोनों ने साल 2012 में शादी रचाई थी। करीना और सैफके दो बच्चे तैमूर और जेह हैं। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी