अथिया शेट्टी और केएल राहुल की थाइलैंड वेकेशन की अनदेखी तस्वीरें आईं सामने

शनिवार, 4 जनवरी 2020 (17:05 IST)
सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने रिलेनशिप को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों वह भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल के संग अफेयर को लेकर चर्चा में हैं।

बॉलीवुड2019 के सर्वेक्षण में भाग लेने के लिए क्लिक करें
 
अथिया केएल राहुल संग अपने रिश्ते पर कुछ भी कहने से बचती रही हैं लेकिन दोनों सार्वजनिक जगहों पर साथ देखे जाते रहे हैं। बीते दिनों अथिया और केएल राहुल न्यू ईयर का जश्न मनाने थाईलैंड पहुंचे। पिछले दिनों मुंबई लौटने पर दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। अब दोनों की थाईलैंड से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।
 
वायरल हो रही इन तस्वीरों में अथिया और केएल राहुल अपने दोस्‍तों के साथ दिख रहे हैं। इस दौरान उनके साथ आकांक्षा रंजन कपूर, अभिनेता आदित्‍य सील, अनुष्‍का रंजन और उस्‍मान सिद्दिकी नजर आ रहे हैं। सभी नया साल का स्‍वागत करते नजर आ रहे हैं।
 
हाल ही में एक इंटरव्यू में शेट्टी से उनके बच्‍चों की लव लाइफ के बारे में पूछा गया, तो उन्‍होंने कहा कि अब समय बदल चुका है और उन्‍होंने और उनकी पत्‍नी ने अपने दोनों बच्‍चों की रिलेशनशिप को स्‍वीकार कर लिया है।
 
सुनील शेट्टी ने यह भी कहा था कि उनके बच्‍चे जिनके साथ हैं वे उन्‍हें भी प्‍यार करते हैं। उन्‍हें लगता है कि, प्रोफेशन से ज्‍यादा जरूरी जिंदगी में खुश रहना है क्‍योंकि यह वो चीज है जिसे हम सबसे ज्‍यादा मिस करते हैं। हम सभी इस समय खुश हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी