कृष्णा श्रॉफ ने शेयर किया बॉयफ्रेंड के साथ हॉट वर्कआउट वीडियो, भाई टाइगर ने दिया ऐसा रिएक्शन

शुक्रवार, 27 मार्च 2020 (16:22 IST)
जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्‍णा श्रॉफ अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वह अपने बॉयफ्रेंड इबान हाम्स के साथ कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में कृष्णा ने बॉयफ्रेंड के साथ वर्कआउट वीडियो शेयर किया है।

 
वीडियो में कृष्णा और इबान बोल्ड अंदाज में वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कृष्णा इबान के पैरों पर पेट के बल हैं और खुद को बैलेंस करती दिखाई दे रही हैं। वहीं दूसरे वीडियो में वह ब्लैक बिकीनी में धूप में लेटी नजर आ रही है। इस वीडियो में कृष्णा काफी हॉट लग रही हैं।
 
इस वीडियो को शेयर करते हुए कृष्णा ने लिखा, आशा है कि आप सभी अपने घर में हैं और सेफ हैं। अपने दिमाग और शरीर को हैप्पी और स्वस्थ रखें।

टाइगर श्रॉफ को भी कृष्‍णा का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा हैं। उन्होंने ने भी इस वीडियो को शेयर करने के साथ अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर दी है। एक्टर ने सिक इमोजी बनाया अपना रिएक्शन दिया है। 
 
कृष्णा और टाइगर दोनों ही एक दूसरे के काफी क्लोज हैं। दोनों के बीच भाई-बहन के साथ-साथ दोस्ती का भी रिश्ता है। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ मस्ती करते नजर आते हैं।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी