क्या रवीना की बेटी राशा थडानी को डेट कर रहे मलाइका के बेटे अरहान खान? साथ में हुए स्पॉट

WD Entertainment Desk

बुधवार, 3 जनवरी 2024 (14:54 IST)
 
Arhaan Khan Rasha Thadani Viral Video: अरबाज खान ने हाल ही में शूरा खान संग दूसरी शादी रचाई है। अरबाज की पहली मलाइका अरोरा संग हुई थी, जिससे उनका एक बेटा अरहान खान भी है। अरहान भी अपने पिता की दूसरी शादी में शामिल हुए थे। वहीं अब अरहान अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। 

बॉलीवुड की लेटेस्ट न्यूज पढ़ने के लिए क्लिक करें
 
चर्चा है कि अरहान रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी को डेट कर रहे हैं। अरबाज की शादी में दोनों साथ में पोज देते नजर आए थे। वहीं अब अरहान और राशा को साथ में टाइम स्पेंड करते हुए स्पॉट किया गया है। सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

वायरल हो रहे वीडियो में अरहान और राशा तेजी से अपनी कार की ओर जाते दिख रहे हैं। दोनों मीडिया के कैमरे बचते नजर आ रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स दोनों के डेटिंग की बातें करने लगे हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rasha (@rashathadani)

एक यूजर ने लिखा, 'रवीना और अरबाज अपनी शादी में डांस कर रहे हैं, यह समझाइए।' एक अन्य ने लिखा, 'क्या वे डेटिंग कर रहे हैं?' 
 
बता दें कि राशा थडानी जल्द ही अभिषेक कपूर की फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। इस फिल्म से अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन भी डेब्यू कर सकते हैं। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी