मैरी क्रिसमस और योद्धा की रिलीज डेट बदली, शाहिद कपूर की मूवी की रिलीज डेट अनाउंस

मंगलवार, 3 अक्टूबर 2023 (12:01 IST)
विजय सेतुपति और कैटरीना कैफ की फिल्म 'मैरी क्रिसमस' की रिलीज डेट बदल गई है। यह मूवी अब 8 दिसम्बर 2023 को रिलीज होगी। हिंदी और तमिल में शूट की गई इस मूवी को श्रीराम राघवन ने निर्देशित किया है। 

 
सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिशा पाटनी और राशि खन्ना अभिनीत फिल्म 'योद्धा' की नई रिलीज डेट 8 दिसम्बर 2023 अनाउंस हुई है। सागर आम्ब्रे और पुष्कर ओझा द्वारा निर्देशित इस मूवी को करण जौहर, हीरू यश जौहर, अपूर्व मेहता और शशांक खेतान ने प्रोड्यूस किया है। 

 
शाहिद कपूर और कृति सनोन की फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है लेकिन रिलीज डेट 9 फरवरी 2024 अनाउंस हुई है। यह वैलेंटाइन वीक में रिलीज होगी। इस मूवी में धर्मेन्द्र और डिम्पल कपाड़िया भी हैं। फिल्म का निर्देशन अमित जोशी ने किया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी