मिथुन चक्रवर्ती के पिता का मुंबई में निधन, मिथुन बेंगलुरु में फंसे

बुधवार, 22 अप्रैल 2020 (15:25 IST)
फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के पिता बसंत कुमार चक्रवर्ती का निधन हो गया है। 95 वर्षीय बसंत कुमार काफी समय से बीमार चल रहे थे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को मुंबई में गुर्दे के फेल होने के कारण उन्होंने अंतिम सांस ली।  
 
बसंत कुमार के चार बच्चे हैं, जिसमें एक बेटा और तीन बेटियां शामिल हैं। उन्होंने कलकत्ता टेलीफोन्स में काम किया था। 
 
बताया जा रहा है कि मिथुन इस समय बेंगलुरू में हैं। लॉकडाउन के चलते वे वहां फंस गए हैं, लेकिन यह खबर मिलते ही मुंबई आने की कोशिश में लगे हुए हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी