थोड़ा चिकनी चमेली हो जाए, मोनालिसा की कैटरीना को टक्कर

फिल्म 'अग्निपथ' में कैटरीना कैफ पर फिल्माया गया गीत 'चिकनी चमेली' अभी भी लोगों को याद है। कैटरीना ने इसमें शानदार डांस किया था और वे बेहद हॉट लगी थीं। अब इसी गाने पर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-पहचानी एक्ट्रेस मोनालिसा ने डांस किया है। 


 
मोना ने इस गाने का वीडियो शेयर किया है जिसमें वे 'चिकनी चमेली' आइटम नंबर पर डांस करती नजर आ रही हैं। इसे शेयर करते हुए मोनालिसा ने लिखा है- थोड़ा चिकनी चमेली हो जाए। 
 
 
सोशल मीडिया पर मोनालिसा काफी एक्टिव रहती हैं। उनके हॉट और बोल्ड फोटो फैंस को काफी पसंद आते हैं। यह वीडियो भी उनके फैंस को अच्छा लग रहा है। 
 
बिग बॉस शो का हिस्सा रह चुकी मोनालिसा अब हिंदी टीवी धारावाहिकों में भी नजर आती हैं। उन्होंने एक वेब सीरिज में भी बोल्ड किरदार निभाया था। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी