मुनव्वर फारुकी की बिगड़ी तबीयत, हाथ में ड्रिप लगी तस्वीर शेयर करके बोले- नजर लग गई...

WD Entertainment Desk

शनिवार, 20 अप्रैल 2024 (13:08 IST)
Munawar Faruqui hospitalized : फेमस स्टैंडअप कॉमेडियन और बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारुकी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। मुनव्वर को हाल ही में पुलिस ने एक हुक्का बार में रेड के दौरान हिरासत में लिया था। हालांकि, पुलिस ने उन्हें 41ए का नोटिस देकर जाने दिया था। 
 
वहीं अब खबर आई है कि मुनव्वर फारुकी की तबीयत बिगड़ गई है। मुनव्वर ने खुद सोशल मीडिया पर ड्रिप लगी अपनी तस्वीर शेयर करते हुए अपनी हेल्थ अपडेट शेयर की है। तस्वीर में मुनव्वर के हाथ में आईवी ड्रिप लगी नजर आ रही है। 
इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'नजर लग गई।' इस तस्वीर के सामने आने के बाद से फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ करने लगे हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी Get Well Soon ट्रेंड करने लगा है। 
 
बता दें कि मुनव्वर फारुकी अब एक्टिंग में भी अपना हुनर दिखाने वाले हैं। हाल ही में उनकी वेब सीरीज 'फर्स्ट कॉपी' का टीजर रिलीज हुआ है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी