नम्रता शिरोडकर भी पहुंचीं सोनाली से मिलने, कहा- जल्द लौटेंगी अपने देश

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेन्द्रे इन दिनो न्यूयॉर्क में हाई ग्रेट मेटासिस्ड कैंसर का इलाज करा रही हैं। सोनाली से मिलने अबतक कई बॉलीवुड स्टार वहां जा चुके हैं। हाल ही में एक्ट्रेस नम्रता शिरोड़कर उनसे मिलने पहुंची। 
 
नम्रता करीब दो घंटे तक सोनाली के साथ रहीं और उन्होने बताया कि वे (सोनाली) मजबूत इरादों वाली लड़की हैं। वे काफी फिट दिखती हैं और अपने सामान्य जीवन में लौटने के लिए तैयार हैं। 
 
उन्होंने कहा कि मैंने उनके साथ काफी शानदार समय बिताया। हमने कई चीजों पर बात की। उन्होंने मुझे अपनी बीमारी की पूरी कहानी बताई। साथ ही यह भी कि किस चीज से उन्हें सबसे ज्यादा ताकत मिलती है। मैंने उन्हें बताया कि मैं उनके लिए हमेशा दुआएं मांगती रही हूं।
 
नम्रता इन दिनों अपने पति महेश बाबू और बच्चों के साथ न्यूयॉर्क में छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंने बताया कि सोनाली जल्द ठीक होकर अपने देश लौटेंगी। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी