माता की चौकी में भजन गाते दिखे रणबीर कपूर, मां नीतू कपूर ने शेयर किया वीडियो

रविवार, 18 अक्टूबर 2020 (12:12 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की मम्मी नीतू कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर फैन्स के साथ अपने परिवार की वीडियो और तस्वीरें शेयर करती हैं। अब नवरात्री के खास मौके पर उन्होंने रणबीर कपूर का एक वीडियो शेयर करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी हैं।

 
नीतू कपूर द्वारा शेयर किए वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर अपने हाथों में गिटार लिए माता की चौकी के सामने भजन गा रहे हैं। रणबीर कपूर के इस वीडियो को शेयर कर नीतू कपूर ने लिखा- 'जय माता दी।'
 
नवरात्री के मौके पर रणबीर कपूर के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। बता दें कि यह वीडियो क्लिप फिल्म 'रॉकस्टार' का है।
 
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर जल्द ही आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। वहीं नीतू कपूर इन दिनों घर पर बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी