तुर्की की फर्स्ट लेडी से मिलने पर आमिर खान पर भड़के twitterati, जानिए आखिर क्या है वजह

सोमवार, 17 अगस्त 2020 (13:08 IST)
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान इन दिनों अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग के सिलसिले में तुर्की पहुंचे हैं। इस बीच उन्होंने तुर्की की फर्स्ट लेडी अमीन एर्दोगान से 15 अगस्त को मुलाकात की। इस मुलाकात की कुछ तस्वीरों को तुर्की की फर्स्ट लेडी ने शेयर किया है। इसके बाद मीडिया यूजर्स एक्टर को ट्रोल करने लगे हैं।

I had the great pleasure of meeting @aamir_khan, the world-renowned Indian actor, filmmaker, and director, in Istanbul. I was happy to learn that Aamir decided to wrap up the shooting of his latest movie ‘Laal Singh Chaddha’ in different parts of Turkey. I look forward to it! pic.twitter.com/3rSCMmAOMW

— Emine Erdoğan (@EmineErdogan) August 15, 2020


दरअसल, तुर्की के राष्ट्रपति जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के खिलाफ बयान दे चुके हैं, जिसके बाद तुर्की और भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंध बिगड़ चुके हैं। यही वजह है कि आमिर खान और तुर्की की फर्स्ट लेडी की मुलाकात लोगों को बिलकुल पसंद नहीं आई और सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे।

वहीं, कुछ लोग इस मामले को साल 2018 में इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के भारत दौरे से भी जोड़कर देख रहे हैं। उस समय नेतन्याहू ने बॉलीवुड की कई हस्तियों से मुलाकात की थी, लेकिन शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान ने इस मुलाकात का हिस्सा बनने से मना कर दिया था। सोशल मीडिया पर एक धड़े का यह भी मानना है कि भारत के दोस्त इजरायल के राष्ट्रपति से आमिर खान मिलने से मना कर चुके हैं, लेकिन वे तुर्की के राष्ट्रपति के पत्नी के मेहमान बनकर खुश हैं।

आइए देखें लोगों ने क्या-क्या कहा...

Previously he promoted Anti-Hindu things by his movies.

Now he met with enemies of INDIA.

This man Aamir Khan han no shame#AamirKhan @aamir_khan pic.twitter.com/CRyvtMSq47

— Spike (@khiladi_fanatic) August 16, 2020


Aamir khan meets first lady of turkey Emine Erdogan who has given anti-india statements before..

Everyone to #AamirKhan : pic.twitter.com/PQOFCmVcb3

— Ritika (@Ritikasingh77) August 16, 2020

Turkey President Erdogan had:

* Poked his nose in Kashmir issue
* Lied that Hindus kill M*slims in India

But now Bollywood's #AamirKhan met Erdogan's wife & praised like anything

Very soon Aamir's film 'Laal Singh Chaddha' will be released

Hope you know what to do then! pic.twitter.com/lURfX9qaGT

— Sumit (@i_a_m_Sumit) August 16, 2020


#AamirKhan who avoided meeting Benjamin Netanyahu, an Indian friend, meets Turkish First Lady, Emine Erdogan at a time when #Turkey is openly backing Pakistan on state sponsored terrorism and cornering India on Kashmir.

Time for Aamir to feel unsafe in India again pic.twitter.com/WmAV3gFHnY

— SMS Bharat (@bharat_sms) August 17, 2020


"Amir khan"
मेरी बीवी को भारत में रहने से डर लगता है!

Aamir Khan refused to meet India's friendly Israel's PM Netanyahu.

But pays special vist to Anti-India Turkey's first lady.
As you know Turkey is anty India and pro Pakistan. pic.twitter.com/SeDDHwIjCJ

— Anand kushwaha (@Anandku41216020) August 16, 2020

आमिर खान की यह फिल्म 1994 में आई हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ का ऑफिशियल रीमेक है। फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर लीड रोल में नजर आएंगी। अद्वैत चंदन निर्देशित इस फिल्‍म को 2020 की क्रिसमस पर रिलीज किया जाना था, लेकिन अब इस फिल्‍म को 2021 की क्रिसमस में रिलीज किया जाएगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी