परिणीति चोपड़ा के फोन में रहती हैं इस बॉलीवुड एक्टर की तस्वीर

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी बातों को लोगों के सामने खुलकर रखती हैं। यहां तक कि वह अपनी पर्सनल इन्फॉर्मेंशन को शेयर करने से कतराती नहीं हैं। परिणीति ने एक बार फिर अपने सीक्रेट्स शेयर किए जों उनके फोन से जुड़ा है। 
 
एक इंटरव्यू के दौरान परिणीति से अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर पूछा गया। तब उन्होने बताया कि अर्जुन और उनके बीच दोस्ती और नफरत का रिश्ता है। परिणीति ने कहा कि बॉलीवुड में एक सच्चे दोस्त को ढूंढ़ पाना मुश्किल है और इस बात की उन्हें खुशी है कि अभिनेता अर्जुन कपूर के रूप में एक सच्चा दोस्त मिल गए हैं।
 
परिणीति ने अर्जुन के साथ अपनी दोस्ती को खुलकर बताते हुए कहा कि अर्जुन को अपना फोन देने में उन्हे कोई समस्या नहीं है। वह कहती हैं जब मैं अपने फोन की गैलरी चेक करती हूं तो वहां 50 से ज्यादा अर्जुन की सेल्फी रहती है।
 
परिणीति और अर्जुन ने साथ में इश्कज़ादे और नमस्ते इंग्लैंड में काम कर चुके हैं। तब से दोनो की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। दोनों एक साथ 'संदीप और पिंकी फरार' में भी नजर आएंगे। वहीं परिणीति के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो इन दिनों वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म जबरिया जोड़ी की शूटिंग में व्यस्त हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी