क्या आम आदमी पार्टी के सांसद को डेट कर रहीं परिणीति चोपड़ा? डिनर डेट पर हुईं स्पॉट

WD Entertainment Desk

शुक्रवार, 24 मार्च 2023 (15:32 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई है। परिणीति चोपड़ा का नाम आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों के लिंकअप की खबरें तब वायरल होने लगी जब दोनों साथ में डिनर डेट पर स्पॉट हुए। इसके बाद दोनों 'लंच डेट' के लिए फिर मिले। 

 
सोशल मीडिया पर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की साथ में तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। दोनों को सबसे पहले 22 मार्च मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर डिनर डेट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान परिणीति और राघव व्हाइट शर्ट में ट्विनिंग करते हुए नजर आए। 
 
इसके बाद परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को एक साथ लंच के लिए जाते हुए भी स्पॉट किया गया। इस दौरान परिणीति ने ब्लैक टॉप के साथ ब्लैक कलर की पैंट कैरी की थी। वहीं राघव बेज कलर की शर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आए। दोनों रेस्टोरेंट से निकलकर एक ही कार से जाते हुए भी दिखे। 
 
परिणीति और राघव के लगातार साथ में स्पॉट होने के बाद कयास लगाए जाने लगे हैं कि दोनों एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। हालांकि कई रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और एक-दूसरे के साथ रिश्ते में नहीं हैं। दोनों ने 'लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स' में एक साथ पढ़ाई की है। 
 
वहीं एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार जब राघव चड्ढा से परिणीति चोपड़ा संग डेटिंग की खबरों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, मुझसे राजनीति के सवाल पूछिए, परिणीति के नहीं। 
 
यह पहली बार नहीं है जब परिणीति चोपड़ा का नाम किसी के साथ जुड़ा हो। इससे पहले उनका नाम सहायक निर्देशक चरित देसाई के साथ जोड़ा गया था। परिणीति चोपड़ा ने साल 2011 में फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। वह आखिरी बार फिल्म 'कोड नेम तिरंगा' में नजर आई थीं। 
Edited By : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी