आंखें चार में रणवीर और अर्जुन कपूर!

पहलाज निहलानी की हालिया फिल्म 'जूली 2' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल रही है और ऐसे में पहलाज को अपनी सुपरहिट फिल्म 'आंखें' याद आ रही है जिसका वे दूसरा भाग 'आंखें चार' नाम से बनाना चाहते हैं। 
 
1993 में डेविड धवन ने आंखें नामक फिल्म गोविंदा और चंकी पांडे को लेकर बनाई थी जिसमें चिम्पाजी तीसरा हीरो था। इस फिल्म में कई दोहरे अर्थ वाले संवाद भी थे। 
 
निहलानी ने एक इंटरव्यू में बताया कि वे 'आंखें चार' रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर के साथ बनाना चाहते हैं। दोनों के बीच की केमिस्ट्री उन्हें अच्छी लगती है। रणवीर और अर्जुन 'गुंडे' नामक फिल्म साथ में कर चुके हैं। वे आंखें चार को आज के दौर के हिसाब से बनाना चाहते हैं और इसमें चिम्पाजी भी जरूर होगा। 
 
पहलाज के अनुसार रणवीर-अर्जुन के अलावा रणबीर कपूर- शाहिद कपूर, रणबीर कपूर-इमरान खान या राजकुमार राव- आयुष्मान खुराना के साथ भी यह फिल्म बनाई जा सकती है। 
 
निहलानी की कल्पनाएं तो जोरदार हैं। अहम सवाल यह है कि क्या ये कलाकार निहलानी के साथ काम करना चाहेंगे? 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी