क्या जल्द पिता बनने वाले हैं प्रिंस नरूला? पत्नी युविका चौधरी की प्रेग्नेंसी की खबरों पर दिया जवाब

WD Entertainment Desk

बुधवार, 24 अप्रैल 2024 (11:59 IST)
Yuvika Chaudhary pregnancy rumor: प्रिंस नरूला और युविका चौधरी टीवी के पॉपुलर कपल में से एक हैं। दोनों 'बिग बॉस 9' के घर में करीब आए थे। इसके बाद प्रिंस और युविका ने 12 अक्टूबर 2018 को शादी रचा ली। दोनों की शादी को करीब 6 साल हो चुके है। अब यह कपल फैंस को गुडन्यूज देने जा रहा है। 
 
प्रिंस नरूला ने हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में बेबी प्लान पर बात की है। भारती ने प्रिंस से उनके बेबी प्लान के बारे में सवाल किया, 'आपका गोला (बेबी) कब आना है?' इसका जवाब देते हुए प्रिंस ने कहा, 'जल्द ही।'
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

PRINCE YUVIKA NARULA (@princenarula) द्वारा साझा की गई पोस्ट

प्रिंस नरूला के इस जवाब से कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही पापा बनने वाले हैं। प्रिंस ने बताया कि वह और युविका काफी समय से माता-पिता बनना चाहते थे, लेकिन वह इसलिए बेबी प्लान नहीं कर रहे थे, क्योंकि वह खुद का एक घर चाहते थे। 
 
हालांकि बाद में प्रिंस ने युविका चौधरी की प्रेग्नेंसी का खंडन कर दिया है। प्रिंस नरूला ने टाइम्स नाउ संग बात करते हुए कहा, मुझे नहीं पता कि इस तरह की अफवाहें कहां से आती हैं। जब हमने खबर पढ़ी, तो हम अपने घर पर हंसने लेग। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि युविका प्रेग्नेंट नहीं हैं। वास्तव में, अगर होती तो हम खुद बता देते। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी