प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलिब्रेट की दिवाली, खूबसूरत तस्वीर शेयर कर दी शुभकामनाएं

रविवार, 15 नवंबर 2020 (11:43 IST)
कोरोना काल के बीच इस बार पूरे देश ने दिवाली का जश्न मनाया। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने पति निक जोनास संग दिवाली सेलिब्रेट की।


प्रियंका चोपड़ा ने दिवाली के दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। प्रियंका चोपड़ा दिवाली के दिन ट्रेडिशनल आउटफिट साड़ी में नजर आईं तो वहीं, निक जोनास भी ब्लैक कलर के सूट में नजर आए।
 
इस तस्वीर में प्रियंका ने स्लीवलेस ब्लाउज के साथ फ्लोरल प्रिंट की साड़ी पहनी हुई है। निक जोनास भी ब्लैक टीशर्ट के ऊपर प्रिंटेड जैकेट में हैंडसम लग रहे हैं। साथ में दोनों के हाथों में दिवाली की दीये नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, 'सभी को हैप्पी दिवाली। हमारे परिवार की ओर से आपके परिवार को।'
 
इस पोस्ट में प्रियंका ने लोकेशन लंदन की डाली हुई है। इसका मतलब प्रियंका और निक ने अपनी दिवाली यूके में मनाई है। एक्ट्रेस की इस तस्वीर पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही हॉलीवुड फिल्म 'वी केन बी हीरोज'में दिखाई देंगी। इसके साथ ही एक्ट्रेस जल्द ही राजकुमार राव के साथ 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आने वाली हैं।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी