प्रियंका चोपड़ा ने फैंस को दिए जिंदगी के 5 जरूरी सबक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा सिर्फ उम्दा एक्ट्रेस ही नहीं बोल्ड और बिंदास भी हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैंस के साथ जिंदगी के 5 सबसे जरूरी सबक शेयर किए हैं। प्रियंका के इस मजेदार वीडियो में उन ट्रोलर्स के लिए करारा सबक भी है जो चाहते हैं कि उनके हिसाब से ही दुनिया चले।


प्रियंका चोपड़ा का शेयर किया यह वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। यह वीडियो जीवन का ऐसा मजेदार ज्ञान दे रहा है जिसे देखकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी। प्रियंका ने भी बड़े ही कूल मूड में इस वीडियो को बनाया है। 
 
पहली सीख में प्रियंका कह रही हैं- हमेशा बड़े बनो.. अपनी स्कर्ट से भी ज्यादा। दूसरे सबक में प्रियंका बता रही हैं- कुछ छुपाने की जरूरत नहीं हैं। इस दौरान प्रियंका उस गेटअप में नजर आईं जिसमें उन्होंने बिना ब्लाउज के साड़ी कैरी की थी। जिसकारण उनकी काफी आलोचना भी की गई थी। यूजर्स ने उन्हें यहां तक कह दिया था कि हॉलीवुड में फिट होने के लिए वल्गैरिटी की हद पार कर रही हैं। लेकिन शायद प्रियंका ने अपने इस टिप से अपने ट्रोलर्स को करारा जवाब दे दिया है। 
 
Photo : Instagram
तीसरे सबक में प्रियंका कह रही हैं- साड़ी नॉट सॉरी। इस लिहाज से देखा जाए तो प्रियंका ने अपने इस सबक के जरिए उन ट्रोलर्स को जवाब देने की कोशिश की है। चौथे सबक में प्रियंका कह रही हैं- मेक सम नॉइस और पांचवा सबक भी कुछ इसी तरह है। प्रियंका के ये पांच लाइफ लेसन बहुत ही जबरदस्त हैं।
 
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में फरहान अख्तर स्टारर 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग खत्म की है। फिलहाल वह न्यूयॉर्क में हैं। 'द स्‍काई इज पिंक' एक लवस्‍टोरी है जो मोटिवेशनल स्‍पीकर आयशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित है। यह फिल्‍म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी