हिन्दी में भी आएगी प्रियंका चोपड़ा की किताब 'अनफिनिश्ड'? वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने दिया हिंट

शुक्रवार, 5 मार्च 2021 (14:23 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी किताब 'अनफिनिश्ड' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस किताब रिलीज होने के कुछ ही दिन के अंदर न्यूयॉर्क टाइम्स बेस्ट सेलर बन चुकी है। इस किताब में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी जिंदगी के कई राज खोले हैं।

 
एक्ट्रेस ने इस बायोग्राफी में अपनी जिंदगी से जुड़े कई किस्सों को शेयर किया है और कई ऐसी दिलचस्प कहानियां भी शामिल की हैं जिनके बारे में जानने में फैंस भी खूब दिलचस्पी दिखा रहे हैं। यही वजह है कि एक्ट्रेस की इस किताब की इतनी ज्यादा चर्चा देखने को मिल रही है और उनके बॉलीवुड फैंस का भी हिन्दी एडीशन के साथ जल्द इंतजार खत्म हो सकता है, जिसका इशारा एक्ट्रेस ने अपने एक पोस्ट में किया है।

दरअसल प्रिंयका चोपड़ा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कागज पर हिन्दी में लिख रही हैं, 'अभी बाकी है सफर।' हालांकि उन्होंने इस क्लिप को शेयर करते हुए कुछ भी नहीं लिखा है लेकिन माना जा रहा है कि ये अनफिनिश्ड को हिन्दी में लाए जाने का इशारा है।
 
बता दें कि साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद इतिहास रचने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। प्रियंका ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा है। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी