शादी की तैयारियों के बीच प्रियंका शूटिंग के लिए पहुंचीं दिल्ली

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा शादी की तैयारियों के बीच अपनी अगली हिन्दी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग नई दिल्ली में कर रही हैं। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करके यह खबर साझा की।
 
अपनी तस्वीर के साथ प्रियंका ने लिखा, सूरज और मैं। दिल्ली में हूं। द स्काई इज पिंक। प्रियंका ने अपनी सह-अभिनेत्री जायरा वसीम के साथ भी इंस्टाग्राम पर एक कहानी साझा की है और लिखा है डेल्ही डेज।
 
आलोचकों की सराहना बटोरने वाली फिल्म ‘मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ’ के लिए चर्चित सोनाली बोस ‘द स्काई इज पिंक’ का निर्देशन कर रही हैं। इसके लिए पटकथा लेखन भी उन्हीं का है। अक्टूबर फिल्म की लेखिका जूही चतुर्वेदी ने फिल्म के संवाद लिखे हैं। इस फिल्म में फरहान अख्तर भी नजर आएंगे।
 
द स्काई इज़ पिंक फिल्म मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी और उनके माता-पिता की कहानी पर आधारित बायॉग्रफिकल ड्रामा है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी