प्रियंका चोपड़ा ले रही हैं निक जोनास से तलाक, जानिए क्या है सच?

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनास ने पिछले सा दिसंबर में जोधपुर में शादी की थी। उनकी शादी को अभी कुछ महीने ही हुए हैं और उनके तलाक की खबरें आने लगी हैं। एक मैगजीन ने इस बात का दावा किया है।


मैगजीन की रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के तीन महीने बाद तलाक लेने की सोच रहे हैं। प्रियंका का स्वभाव कंट्रोल करने वाला है और वह बहुत जल्दी गुस्सा भी हो जाती हैं और इसी कारण उनका तलाक हो रहा है।
 
रिपोर्ट में कहा गया कि, दोनों हर काम, पार्टी, साथ वक्त बिताने को लेकर झगड़ते हैं। निक और प्रियंका जल्दी चीजों में पड़ गए और अब वह उसकी कीमत चुका रहे हैं। उन्होंने शादी का फैसला जल्दबाजी में लिया। निक को लगता था कि अभिनेत्री शादी के बाद शांत और सहज हो जाएंगी। लेकिन हाल ही में उन पर बंदिशें लगाते नजर आईं। वह जल्दी गुस्सा भी हो जाती हैं, जिसके बारे में निक नहीं जानते थे। 
 
मैग्जीन ने दावा किया कि एक दूसरे के साथ खुश नहीं हैं और दंपति तलाक के लिए आगे बढ़ चुका है। निक का परिवार शादी को समाप्त करने के लिए कह रहा है क्योंकि उन्हें शुरुआत में लगा था कि प्रियंका एक घरेलू महिला है, जो घर बसाने और बच्चे पैदा करने के लिए तैयार थीं। लेकिन उन्हें अब लगता है कि वह पार्टी करने वाली एक लड़की है, जो ऐसे बर्ताव करती है जैसे वह 21 साल की हो। 
 
हालांकि प्रियंका के प्रतिनिधि ने इन खबरों का खंडन किया है। उन्होंने इन खबरों को अफवाह करार दिया है। प्रियंका और निक फिलहाल लॉस एंजेलिस में रह रहे हैं। हाल ही में प्र‍ियंका चोपड़ा ने निक जोना और फैमिली संग सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में प्र‍ियंका फैमिली संग काफी खुश नजर आ रही हैं। प्रियंका की इस तस्वीर को तलाक की फैली अफवाह का जवाब माना जा रहा है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी