क्या प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस कर रहे फैमिली प्लानिंग? एक्ट्रेस ने दिया यह जवाब

शनिवार, 28 मार्च 2020 (14:55 IST)
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनस के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। कोरोना वायरस की वजह से प्रियंका और निक न्यूयॉर्क में सेल्फ आइसोलेशन में हैं। अब हाल ही में दोनों ने एक इंटरव्यू के दौरान फैमिली प्लानिंग को लेकर बात की।

 
प्रियंका से जब इंटरव्यू के दौरान फैमिली प्लानिंग को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'इस समय मैं अपने कमिटमेंट्स में काफी बिजी हूं। हालांकि फैमिली होना भी काफी जरूरी है। वैसे भी जब भगवान चाहेंगे, सही समय आएगा तो चीजें अपने आप हो जाएंगी।'

प्रियंका निक से उम्र में 10 साल बड़ी हैं लेकिन इसके बाद भी दोनों के बीच में शानदार कैमिस्ट्री और बॉन्डिंग देखी जाती है। आजकल दोनों घर पर है और सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा पिछली बार फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आई थीं। फिल्म को सोनाली बोस ने डायरेक्ट किया था। इसके अलावा वो जोनस ब्रदर्स के म्यूजिक वीडियो में भी दिखी थीं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी